Breaking News
बिहार MLC चुनाव के बाद BJP-JDU में बढ़ी तकरार, JDU और BJP में क्या चल रहा है? #Bihar #JDU #BJP अमृतसर ( पंजाब) : अमृतसर नर्थ से आप के सस्पेंड विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आप से रिजाइन किया और बीजेपी ज्वाइन करने के लिए दिल्ली पहुंचे बिहार में गजब विरोध! सड़क पर नहीं बन रहे गड्ढों को दिया सांसद-विधायक का नाम,’गिरिराज कुंड’ और ‘कुंदन कुंड’ की सबसे ज्यादा चर्चा पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल दिल्ली: इंडिया ब्लॉक के नेता, जिनमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, केसी वेणुगोपाल और दूसरे लोग शामिल हैं आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु और दिल्ली के सभी भाइयों-बहनों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। “कुछ लोग इतिहास रचने के लिए पैदा होते हैं…”: मनीषा भानवाला ने ऐतिहासिक वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप गोल्ड पर अपनी राय दी #ManishaBhanwala #Gold #WorldWrestlingChampionships

इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज और 9 महीने बाद खौफनाक अंत, तलाक से इनकार पर पत्नी को जिंदा जलाया

इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज और 9 महीने बाद खौफनाक अंत, तलाक से इनकार पर पत्नी को जिंदा जलाया

बिहार के सुपौल में प्रेम विवाह के करीब नौ महीने बाद 21 वर्षीय दामिनी देवी की मौत हो गई. आरोप है कि पति संजीव साह उसे सुनसान जगह पर ले गया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इलाज के दौरान दामिनी ने दम तोड़ दिया. पुलिस के मुताबिक, तलाक को लेकर दोनों के बीच विवाद था. पति गिरफ्तार है और उसके पिता से भी पूछताछ की गई है

 

बिहार के सुपौल जिले से प्रेम विवाह के बाद हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि तलाक के लिए तैयार नहीं होने पर पति ने अपनी 21 वर्षीय पत्नी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी. गंभीर रूप से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मामले में आरोपी पति संजीव साह को गिरफ्तार किया है. उसके पिता कीनू साह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है.

 

यह घटना सुपौल जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र की सातनपट्टी पंचायत के लालमनपट्टी स्थित सुपौल उपशाखा नहर के पास की है. पुलिस के मुताबिक, संजीव साह ने करीब नौ महीने पहले मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र की रहने वाली दामिनी कुमारी से प्रेम विवाह किया था. दोनों की पहचान करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया. इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली.

 

तलाक लेना चाहता था पति, पत्नी तैयार नहीं थी

 

एसडीपीओ वीरपुर पवन कुमार ने बताया कि शादी के बाद दोनों के बीच कुछ मुद्दों को लेकर विवाद होने लगा था. संजीव साह तलाक लेना चाहता था, लेकिन दामिनी इसके लिए तैयार नहीं थी. आरोपी के मुताबिक, उसने मुजफ्फरपुर में तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन दामिनी कागजों पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहती थी. आरोप है कि इसी बात को लेकर उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची. संजीव ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद दामिनी एक बार उसके घर आई थी, लेकिन एक दिन बाद वापस चली गई थी. वह भी कभी-कभी ससुराल जाता था. दोनों के बीच विवाद बढ़ने के बाद मामला तलाक तक पहुंच गया.

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि शनिवार शाम करीब आठ बजे दामिनी भपटियाही चौक पहुंची थी. वहां उसने पत्नी को खाना खिलाया. इसके बाद वह बाइक से पूर्वी कोसी तटबंध की बॉर्डर रोड पर एक दुकान से पेट्रोल की बोतल खरीदकर लाया और उसे दामिनी के प्लास्टिक के थैले में रख दिया. इसके बाद वह पत्नी को कोसी बांध से करीब 17 किलोमीटर आगे बायसी रोड की ओर ले गया. आरोप है कि रात करीब 10 बजे लालमनपट्टी नहर के पास सुनसान जगह पर उसने दामिनी के शरीर पर पेट्रोल छिड़का और माचिस से आग लगा दी. इसके बाद वह मौके से भाग गया.

 

अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

 

इस घटना में दामिनी गंभीर रूप से झुलस गई थी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, सुपौल ले जाया गया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ से जुड़े साक्ष्य मिले हैं. पुलिस ने मुख्य आरोपी संजीव साह को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पिता कीनू साह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. पुलिस पीड़िता के परिजनों के आवेदन के आधार पर कानूनी क…

 

Leave a Comment

और पढ़ें