Breaking News
दिल्ली: इंडिया ब्लॉक के नेता, जिनमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, केसी वेणुगोपाल और दूसरे लोग शामिल हैं आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु और दिल्ली के सभी भाइयों-बहनों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। “कुछ लोग इतिहास रचने के लिए पैदा होते हैं…”: मनीषा भानवाला ने ऐतिहासिक वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप गोल्ड पर अपनी राय दी #ManishaBhanwala #Gold #WorldWrestlingChampionships बिहार में शिक्षकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर बैन, शिक्षा विभाग के फैसले का शिक्षकों ने किया स्वागत, #BiharNews #TeacherDressCode #EducationNews बिहार में बड़ा सियासी खेला! बिहार में दो निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी बीजेपी में शामिल हो गए हैं #BiharNews #BiharMLC #BiharPolitics #biharnewstoday #biharnewsupdate #biharnewslive #BJP4Bihar #MLCElection #MLC #samratchoudhary पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट BREAKING: पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें Video

जिम ट्रेनर के इश्क में अंधी पत्नी! घर में घुसकर पति पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, गाजियाबाद का दहला देने वाला CCTV

जिम ट्रेनर के इश्क में अंधी पत्नी! घर में घुसकर पति पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, गाजियाबाद का दहला देने वाला CCTV

Ghaziabad Gym Trainer Case: गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में प्रेम संबंधों के चलते दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर महिला के पति पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए. इस मामले में पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेनर और महिला मित्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में 26 अक्टूबर की सुबह जिम ट्रेनर प्रताप सिंह ने प्रिया शर्मा के पति शशांक कंथरिया पर घर में घुसकर चाकू से कई गंभीर वार किए थे. पुलिस जांच में पत्नी से प्रेम संबंधों के चलते हत्या की इस कथित साजिश का खुलासा हुआ है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल शशांक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जिम ट्रेनर और महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है. अब घटना का सीसीटीवी सामने आया है.

सीसीटीवी फुटेज से खुला खौफनाक राज वसुंधरा की जागृति आरडब्ल्यूए सोसायटी में हुई इस सनसनीखेज वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में सुबह सवेरे महिला प्रिया शर्मा के घर से बाहर निकलने के बाद जिम ट्रेनर प्रताप सिंह तेजी से फ्लैट में दाखिल होता हुआ दिखाई दे रहा है. इसके कुछ ही देर बाद वह भागते हुए बाहर निकलता नजर आया. इस पूरी घटना से सोसायटी और आसपास के इलाके में भारी अफरातफरी मच गई थी.

अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग घायल शशांक कंथरिया डाक विभाग में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं. हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. उनके सिर, सीने और हाथ पर गहरे घाव लगे हैं, जिसके कारण उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की देखरेख में उनकी सर्जरी की जा चुकी है.

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल शशांक के भाई की शिकायत पर इंदिरापुरम पुलिस ने जिम ट्रेनर प्रताप सिंह और प्रिया शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास और आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने और दोनों की भूमिका की गहराई से जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई

Leave a Comment

और पढ़ें