पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के कप्तान पुल पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक फॉर्च्यूनर गाड़ी नियंत्रण खोकर सौरा नदी में जा गिरी. गाड़ी चला रहे व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई. मृतक की पहचान कहर थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी निवासी बबलू विश्वास उर्फ विनय विश्वास के रूप में हुई है. वे पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई थे.
![]()


