Breaking News
अमृतसर ( पंजाब) : अमृतसर नर्थ से आप के सस्पेंड विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आप से रिजाइन किया और बीजेपी ज्वाइन करने के लिए दिल्ली पहुंचे बिहार में गजब विरोध! सड़क पर नहीं बन रहे गड्ढों को दिया सांसद-विधायक का नाम,’गिरिराज कुंड’ और ‘कुंदन कुंड’ की सबसे ज्यादा चर्चा पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल दिल्ली: इंडिया ब्लॉक के नेता, जिनमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, केसी वेणुगोपाल और दूसरे लोग शामिल हैं आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु और दिल्ली के सभी भाइयों-बहनों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। “कुछ लोग इतिहास रचने के लिए पैदा होते हैं…”: मनीषा भानवाला ने ऐतिहासिक वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप गोल्ड पर अपनी राय दी #ManishaBhanwala #Gold #WorldWrestlingChampionships बिहार में शिक्षकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर बैन, शिक्षा विभाग के फैसले का शिक्षकों ने किया स्वागत, #BiharNews #TeacherDressCode #EducationNews

अबॉर्शन, मारपीट के आरोप से आत्महत्या की कोशिश तक, पवन सिंह संग अक्षरा ने झेला दर्द, कर पाएंगी माफ, जोड़ेंगी रिश्ता?

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने मंच से अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस-सिंगर अक्षरा सिंह से माफी मांगकर सबको हैरान कर दिया है. उम्मीद की जा रही है कि पवन फिर से दम तोड़ चुके रिश्ते को जगाने की कोशिश कर रहे हैं.

लेकिन अक्षरा और पवन सिंह के उस रिश्ते का अंजाम बेहद दर्दनाक हुआ था. और एक्ट्रेस ने इसमें गलती भी पावर स्टार की ही बताई थी. अक्षरा ने पवन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके जवाब में सिंगर ने कभी सीधे तौर पर जवाब नहीं दिया था.

अफवाह थी कि अक्षरा पवन के बच्चे की मां बनने वाली थीं. उन्होंने 3 महीने में अबॉर्शन कराया था, ये आरोप खुद पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने लगाए थे. ज्योति ने अक्षरा पर उनका घर तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वो शादी के दिन भी एक्ट्रेस के पास चले गए थे.

हालांकि अक्षरा ने इन आरोपों से इनकार किया था. आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा था कि बिना जाने किसी पर भी कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. खासकर एक महिला को दूसरी महिला के बारे में ऐसा बिल्कुल नहीं बोलना चाहिए. वहीं अक्षरा के पिता ने भी ज्योति को फटकार लगाई थी और कहा था कि वो महिला न होती तो सही से जवाब देते.

अक्षरा ने पवन पर उनके साथ प्रताड़ना भरा और बुरा व्यवहार करने का आरोप लगाया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि ज्योति सिंह से शादी के बाद भी पवन सिंह उन पर संबंध रखने का दबाव बनाते थे और विरोध करने पर शराब के नशे में धुत्त होकर उनके साथ मारपीट करते थे.

अक्षरा ने यह भी आरोप लगाया था कि विरोध करने या दूरी बनाने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं. पवन ने इंडस्ट्री में उनके करियर को प्रभावित करने और उन्हें काम मिलने से रोकने की कोशिश की थी.

एक इंटरव्यू में अक्षरा ने खुद खुलासा किया था कि पवन उनके साथ मारपीट करते थे, जबरदस्ती बिना गलती के माफी मंगवाते थे. वो अक्षरा से शादी करने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाना चाहते थे, जिसके तहत वो कभी उनकी प्रॉपर्टी पर हक नहीं जताएंगी. पवन ने अपने ईगो को शांत करने के लिए उनसे कई तरह की चीजें करवाई हैं

अक्षरा कह चुकी हैं कि उनके लिए पवन सिंह भगवान की तरह थे. वो उनके प्यार में इतना पागल थीं कि घरवालों से छिप छिप कर उनसे मिलने जाती थीं. उनके सारे काम करती थीं. यहां तक कि पवन सिंह ने कई बार भरी सभा में उनसे उनके पैर छूने के लिये भी कहा.

अक्षरा को रिश्ते में झटका तब मिला, जब पवन सिंह ने उन्हें धोखा देकर ज्योति सिंह से गुपचुप शादी रचा ली. पवन सिंह की इस हरकत से अक्षरा ऐसा टूटीं कि उन्हें इससे बाहर आने में कई साल लग गए. सिंगर-एक्ट्रेस एक वक्त पर सुसाइड तक करने का मन बना चुकी थीं. लेकिन उनके पेरेंट्स सहारा बने और मुश्किल वक्त से बाहर निकाला.

अब जब ज्योति सिंह के साथ पवन सिंह का रिश्ता टूटने की कगार पर है तो उन्हें फिर से अक्षरा की याद हो आई है, उन्होंने भरे मंच से अक्षरा को अपना बाबू और बेटा कहा है.

Leave a Comment

और पढ़ें