दशहरे पर पंजाब जाएंगे अमित शाह, लुधियाना में करेंगे ‘ड्रग्स के रावण’ का दहन

पंजाब में नशे के मुद्दे पर सियासी घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार, 20 अक्टूबर को लुधियाना में दशहरा समारोह के दौरान ‘नशे के रावण’ का दहन करेंगे. पंजाब में नशे के खिलाफ राजनीतिक अभियान को धार देने के साथ ही शाह मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे.


