बिहार के सासाराम में Roadies की शूटिंग, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला पहुंचे
बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में Roadies के 21वें सीजन की शूटिंग चल रही है. 21 अक्टूबर से पहुंची करीब 500 लोगों की टीम सिकरिया डैम, करमचट डैम और कैमूर की पहाड़ियों में शूटिंग कर रही है. नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला और निखिल चिनापा समेत कई हस्तियां यहां पहुंची हैं. इससे पहले गया जी में एक सप्ताह तक शूटिंग हुई थी.


