प्रशांत किशोर और सम्राट चौधरी के बीच सियासी जुबानी जंग

घमासान: एमएलसी चुनाव के प्रचार के दौरान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। प्रशांत किशोर के बयानों पर आपत्ति जताते हुए बीजेपी ने इसे हिंसक भाषा करार दिया है और तीखा पलटवार किया है।




