Breaking News
दिल्ली : दिल्ली में मंडी हाउस के पास प्रदर्शन ➡️नेहा बोरा और समर्थकों ने की नारेबाजी ➡️दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया ➡️नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया #Delhi #NehaBora #Protest #BreakingNews @DelhiPolice CJP के प्रदर्शन से पहले कार्रवाई, अनीश गवांडे के आवास से निकलते ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके #AbhijeetDipke #CJP #DelhiPolice #LahraDoTiranga #CJPProtest लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस! गोपालगंज: राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में गोपालगंज के बसडीला खास स्थित सीबीएसई पब्लिक स्कूल की छात्रा दिव्या कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया है. गोपालगंज ब्रेकिंग : बहुचर्चित थावे मंदिर चोरी कांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला, 5 दोषियों को सजा PM Modi meets India’s Asian Games 2026 contingent in New Delhi

JP Tiranga Yatra Live: जब पुलिस पहुंची तो हाथों में तिरंगा लेकर बैठ गए दिपके, मार्च से पहले पुलिस का एक्शन

CJP Tiranga Yatra Live Updates: कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा यात्रा से पहले पुलिस CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के घर झांसी रोड के पास, झंडेवालान इलाके में पहुंच गई है. दिपके ने आज तिरंगा यात्रा का ऐलान किया था.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत ने आज  कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पर तिरंगा यात्रा का ऐलान किया है. CJP ने अपने समर्थकों और आम लोगों से शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में जुटने की अपील की है. कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. वहीं, नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले एक बयान जारी किया है. NDTA ने सवाल उठाया है कि CP ही क्यों? यह एक सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट और मार्केट एरिया है, न कि विरोध प्रदर्शन की जगह. उन्हें विरोध करने का अधिकार है, तो हमें भी अपनी आजीविका कमाने का अधिकार है. वे विरोध प्रदर्शन के लिए तय की गई जगहों पर जाकर प्रदर्शन क्यों नहीं करते. NDTA ने कहा, ‘कृपया हमें शांति से अपनी आजीविका कमाने दें. त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है. CP के मार्केट एरिया में बाधा न डालें और सार्वजनिक सेवाओं में रुकावट न पैदा करें. इससे आम जनता को परेशानी होती है और कारोबार के साथ-साथ सरकारी रेवेन्यू का भी नुकसान होता है.’

Leave a Comment

और पढ़ें