बिहार में होटल के अंदर स्टाफ ने वेटर को चाकुओं से गोदकर की हत्या, मामूली विवाद में वारदात

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में एक होटल में काम करने वाले बेटर को साथी कर्मियों ने बेरमही से हत्या कर दी. आरोप है कि अनीश सिंह को चाकुओं से गोद-गोदकर मार डाला. विवाद बाइक की चाबी न देने को लेकर शुरू हुआ.
होटल में वेटर कैप्टन की चाकू गोदकर हत्या

मृतक अनीश होटल में पिछले 4 महीनों से वेटर कैप्टन के रूप में काम कर रहा था. वारदात के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को होटल के सामने रखकर जमकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और फरार होने से पहले ही आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया
बाइक की चाबी नहीं देने पर हुआ विवाद
होटल में किचन स्टाफ राहुल का जन्मदिन था, जिसके जश्न में होटल के अन्य स्टाफ शामिल थे. इसी पार्टी के दौरान आरोपी गौतम ने मृतक से बाइक की चाबी मांगी. जब युवक ने बाइक की चाबी देने से इनकार किया, तो आरोपी गुस्से में आ गया और विवाद बढ़ने पर उसने चाकू से युवक की पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
‘आरोपी ने छोड़ दिया था 20 दिन पहले जॉब’
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में मुख्य आरोपी समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों ने बताया कि ”मुख्य आरोपी गौतम मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है और उसने करीब 20 दिन पहले ही उस होटल का काम छोड़ दिया था, लेकिन वह जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आया था.”
हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आई. हत्या के बाद होटल के अन्य स्टाफ ने मुख्य आरोपी गौतम को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. इसके अलावा, इस पूरी घटना में संलिप्त अन्य आरोपी राहुल और सुजॉय को पुलिस ने थावे थाना क्षेत्र के वृंदावन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है, जो घटना के बाद फरार होने की फिराक में थे.
हत्या से आक्रोशित परिजनों ने किया प्रदर्शन
होटल के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर रहे परिजनों को पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित परिजन. निष्पक्ष जांच तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई होटल मालिक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे है. पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के अन्य पहलुओं और कारणों की पूरी सच्चाई सामने आ सके.


