मोगा में दुकान के बाहर बैठे युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, 3 घायल
पंजाब के मोगा स्थित अंगदपुरा मोहल्ले में दुकान के बाहर बैठे युवकों पर काले रंग की स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी. घटना में पांच युवक घायल हुए हैं, जिनमें एक ही परिवार के दो युवकों की मौत हो गई है. शुरुआती जानकारी में पुरानी रंजिश की आशंका जताई गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं


