Breaking News
मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के दौरान PNG पाइपलाइन में ब्लास्ट, दो की मौत, 10 से ज्यादा घायल गुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, कंस्ट्रक्शन पर भी रोक #Gurugramnews #haryana #HaryanaNews #haryanapollution #workfromhome दिल्ली में GRAP-2 के लागू होने के बाद मेट्रो कल से 20 अतिरिक्त ट्रिप चलाएगी #DelhiNews #delhincr #delhi #Grap2 #metro #DelhiPollution देश की राष्ट्रीय राजनीति में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR – Special Intensive Revision) और कथित वोट चोरी के विवाद को लेकर गर्मागर्मी बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शिक्षा विभाग की यह एक बड़ी अपडेट है। राज्य सरकार और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग बिहार MLC चुनाव के बाद BJP-JDU में बढ़ी तकरार, JDU और BJP में क्या चल रहा है? #Bihar #JDU #BJP अमृतसर ( पंजाब) : अमृतसर नर्थ से आप के सस्पेंड विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आप से रिजाइन किया और बीजेपी ज्वाइन करने के लिए दिल्ली पहुंचे

मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के दौरान PNG पाइपलाइन में ब्लास्ट, दो की मौत, 10 से ज्यादा घायल

मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के दौरान PNG पाइपलाइन में ब्लास्ट, दो की मौत, 10 से ज्यादा घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को नाला निर्माण के दौरान जमीन के नीचे बिछी PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद तेज धमाका हुआ और एक मकान में आग लग गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए. 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.

 

बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को गैस पाइपलाइन में जोरदार धमाका हो गया. हादसा सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में हुआ, जहां सड़क पर नाला निर्माण का काम चल रहा था. खुदाई के दौरान जेसीबी और पोकलेन मशीन की चपेट में जमीन के नीचे बिछी PNG गैस पाइपलाइन आ गई. पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद गैस का तेजी से रिसाव शुरू हो गया और कुछ ही देर में जोरदार धमाका हो गया

 

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है

 

धमाके से टूटे घरों के शीशे, मकान में लगी आग

 

गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास के घरों के शीशे टूट गए. धमाके के बाद इलाके के एक मकान में आग भी लग गई. अचानक हुए विस्फोट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटनास्थल पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

 

मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम

 

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम, मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सुरक्षा के लिहाज से सबसे पहले प्रभावित इलाके को खाली कराया गया, ताकि गैस रिसाव और आग से होने वाले खतरे को कम किया जा सके.

 

इसके बाद गैस कंपनी की तकनीकी टीम ने पाइपलाइन के मुख्य वाल्व को बंद करने और रिसाव पर काबू पाने की प्रक्रिया शुरू की. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाला निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान पाइपलाइन टूटने से यह हादसा हुआ. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है

Leave a Comment

और पढ़ें