Breaking News
बिहार के मधुबनी में ASI का तांडव, घर में घुसकर बरसाई गोलियां… 2 ग्रामीणों की मौत ‘पागल कहा तो बोली तेरी शिकायत करूंगी, डरकर मासूम को ऊपर ले गया छात्र, फिर किया अटैक’, बच्ची के चाचा ने खोला पंचकूला स्कूल हमले का राज मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के दौरान PNG पाइपलाइन में ब्लास्ट, दो की मौत, 10 से ज्यादा घायल गुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, कंस्ट्रक्शन पर भी रोक #Gurugramnews #haryana #HaryanaNews #haryanapollution #workfromhome दिल्ली में GRAP-2 के लागू होने के बाद मेट्रो कल से 20 अतिरिक्त ट्रिप चलाएगी #DelhiNews #delhincr #delhi #Grap2 #metro #DelhiPollution देश की राष्ट्रीय राजनीति में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR – Special Intensive Revision) और कथित वोट चोरी के विवाद को लेकर गर्मागर्मी बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शिक्षा विभाग की यह एक बड़ी अपडेट है। राज्य सरकार और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग

बिहार के मधुबनी में ASI का तांडव, घर में घुसकर बरसाई गोलियां… 2 ग्रामीणों की मौत

बिहार के मधुबनी में ASI का तांडव, घर में घुसकर बरसाई गोलियां… 2 ग्रामीणों की मौत

मधुबनी: बिहार के मधुबनी में खाकी को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. देर रात घर में घुसे एएसआई ने पकड़े जाने के डर से अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी की घटना में एक महिला समेत दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है.

 

मधुबनी एएसआई फायरिंग में एक की मौत

 

इस फायरिंग की घटना में जान गंवाने वाले मृतक की पहचान अशोक यादव (45 वर्ष) और फूलो देवी (40 वर्ष) के रूप में की गई है. फूलो देवी को पेट में गोली लगी थी. प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया. रास्ते में उसकी मौत हो गयी. अशोक यादव को सीने और जांघ में गोली लगी थी. इसके अलावे विजेंद्र यादव (45) के गले में और धनिक लाल यादव को पैर में गोली लगी है, जिनका इलाज चल रहा है.

 

एसपी ने दी पूरे मामले की जानकारी

 

घटना की सूचना पर गांव पहुंचे एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रात एक बजे सूचना मिली कि बाबूबरही थानाक्षेत्र के बलिराजगढ़ में दुखद घटना हुई है. आरोपी एएसआई पुलिस पिकेट में तैनात था और उसका उस गांव की एक महिला से अवैध संबंध था. इसी वजह से वह बार-बार गांव में जाता था. सोमवार की रात जब वह वहां गया, तो स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और घर के अंदर बंद कर दिया.

 

डायल 112 की टीम पहुंची मौके पर

 

एसपी के मुताबिक जब आरोपी ने देखा कि लोगों ने उसे घेर लिया है, तो उसने कमरे के अंदर से तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी. जैसे ही डायल 112 को इस बड़ी घटना की जानकारी मिली, पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. इस गोलीबारी में कुल चार लोगों को गोली लगी थी, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अशोक यादव को मृत घोषित कर दिया. एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि दो घायल हैं.

 

एसपी ने खुद संभाली कमान

 

मधुबनी के एसपी ने खुद सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की गहन छानबीन की. उन्होंने बताया कि, एक घायल को पैर में, एक अन्य व्यक्ति को गर्दन के पास गोली लगी है. उन्होंने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक और जख्मियों के परिजनों से पूरी घटना को लेकर बातचीत की है. इसके साथ ही गांव में घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की तैनाती कर दी गई है.

 

“जिस एएसआई ने घटना को अंजाम दिया है, वह अभी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए दो स्पेशल टीम गठित की गयी है. एएसआई को निलंबित करने के साथ साथ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. गिरफ्तारी के बाद स्पीडी ट्रायल के तहत कड़ी सजा दिलायी जाएगी.” -योगेंद्र कुमार, एसपी, मधुबनी

 

कमरे में बंद होते ही मचा हंगामा

 

स्थानीय निवासी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि बलिराजगढ़ खुदाई की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक एएसआई गलत इरादे से घर के भीतर घुसा था. एएसआई के घर में घुसते ही पड़ोस की एक महिला को इसकी भनक लग गई. उसने तुरंत साहस दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला की आवाज सुनकर घर के बाहर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

 

खिड़की से चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

 

बाहर लोगों की भीड़ देखकर और खुद को चारों तरफ से घिरा पाकर आरोपी एएसआई बुरी तरह बौखला गया. भीड़ के डर से आरोपी एएसआई ने अपनी सरकारी रिवॉल्वर निकाली और खिड़की से बाहर मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिपाही द्वारा करीब 5 से 6 राउंड ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं. खिड़की से सीधे चलाई गई इन गोलियों की चपेट में आने से बाहर खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई.

 

“रात में 11 बजे में गोली चली है. बलिराजगढ़ में खनन चल रहा है. वहां एक एएसआई पोस्टेड है. उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से 5 राउंड फायरिंग की है. अशोक यादव की मौत हो गयी है. फूलो देवी को पेट में गोली लगी है. विजेंद्र यादव के गले में और धनिक लाल यादव को पैर में गोली लगी है.” -ओम प्रकाश यादव, स्थानीय

Leave a Comment

और पढ़ें