Breaking News
बिहार के मधुबनी में ASI का तांडव, घर में घुसकर बरसाई गोलियां… 2 ग्रामीणों की मौत ‘पागल कहा तो बोली तेरी शिकायत करूंगी, डरकर मासूम को ऊपर ले गया छात्र, फिर किया अटैक’, बच्ची के चाचा ने खोला पंचकूला स्कूल हमले का राज मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के दौरान PNG पाइपलाइन में ब्लास्ट, दो की मौत, 10 से ज्यादा घायल गुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, कंस्ट्रक्शन पर भी रोक #Gurugramnews #haryana #HaryanaNews #haryanapollution #workfromhome दिल्ली में GRAP-2 के लागू होने के बाद मेट्रो कल से 20 अतिरिक्त ट्रिप चलाएगी #DelhiNews #delhincr #delhi #Grap2 #metro #DelhiPollution देश की राष्ट्रीय राजनीति में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR – Special Intensive Revision) और कथित वोट चोरी के विवाद को लेकर गर्मागर्मी बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शिक्षा विभाग की यह एक बड़ी अपडेट है। राज्य सरकार और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग

ग्वालियर के बाद यूपी के बलरामपुर में सड़क हादसा… दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

ग्वालियर के बाद यूपी के बलरामपुर में सड़क हादसा… दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर 7 श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक ट्रक हादसे के बाद अब उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में भी एक सड़क हादसा हो गया है. यहां दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर पर्दे पर वीडियो देख रहे श्रद्धालुओं को एक बेकाबू कार ने रौंद दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

ये मामला बलरामपुर जिले के चिरगहियान बेलहा गांव का हैय यहां शनिवार को ग्रामीण और श्रद्धालु एक दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर खड़े होकर वीडियो देख रहे थे. इसी दौरान सिद्धार्थनगर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने वहां खड़े लोगों को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें रौंदते हुए निकल गई.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की हुई पहचान, दो की हालत गंभीर

बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीनों लोगों की पहचान कर ली गई है. मृतकों की शिनाख्त मनोज सिंह (40), गणेश (35) और पटेश्वरी (50) के रूप में हुई है

इस भीषण हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. पुलिस ने बताया कि घायलों में से दो लोगों- छेदी राम (45) और डब्लू (35)- की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बहराइच के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है.

अंधेरे की वजह से हुआ एक्सीडेंट! ड्राइवर गिरफ्तार पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. सिटी पुलिस ऑफिसर अभिषेक सिंह ने बताया, ‘कोतवाली देहात पुलिस स्टेशन के एरिया में आने वाले चरनगहिया बेलहा गांव में कुछ लोग पर्दे लगाकर वीडियो देखने के लिए सड़क किनारे जमा हुए थे. इसी बीच, अंधेरे की वजह से वहां से गुजर रही एक गाड़ी ने कुछ लोगों को टक्कर मार दी, जिससे एक्सीडेंट हो गया.’

उन्होंने आगे बताया, ‘गाड़ी पहले तो मौके से भाग गई, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर इलाके को सील कर दिया और उसे पकड़ लिया. ड्राइवर को भी पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है. पूरी जांच चल रही है. घायलों का मेडिकल इलाज चल रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.’

ग्वालियर में भी सड़क हादसे में 15 की मौत बता दें कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात ग्वालियर में भी एक सड़क हादसा हो गया. यहां शीतला मातला मंदिर के पास एक ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया. इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई दर्जनों लोग घायल हैं

Leave a Comment

और पढ़ें