बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है. उनकी नियुक्ति के बाद राज्य सरकार में उनकी भूमिका बढ़ गई है

पश्चिम बंगाल सरकार ने अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार का सलाहकार नियुक्त किया गया है. उनकी भूमिका सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग से जुड़ी होगी. इस पद के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का रैंक दिया गया है. नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी.



