भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के कोच में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के निर्देश दिए हैं। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को इस नियम का सख्ती से पालन कराने को कहा है। यह कदम दक्षिण पूर्व रेलवे में चार्जिंग के दौरान एक यात्री के पावर बैंक से धुआं निकलने और उसमें धमाका होने की घटना के बाद उठाया गया है। निर्देशों के मुताबिक, ऑनबोर्ड स्टाफ को तय समय पर चार्जिंग पॉइंट बंद करने होंगे। अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने और कर्मचारियों को जरूरी प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए हैं। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस नियम में कोई अपवाद नहीं होगा।
#IndianRailways #RailwayNews #MobileCharging #RailwaySafety #IndianRailwayUpdate


