छपरा। शहर के सरकारी आवासीय परिसर में गुरुवार की सुबह उस समय हलचल बढ़ गई, जब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने सारण के पूर्व DPO (माध्यमिक शिक्षा) अजीत अमर के सरकारी आवास पर छापेमारी शुरू की।

सुबह से ही अधिकारियों की आवाजाही और दस्तावेजों की जांच को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। कार्रवाई की खबर फैलते ही शिक्षा विभाग और प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई।
आय से अधिक लेन-देन के आरोपों की जांच
सूत्रों के अनुसार, ईओयू की टीम ने आवास पर मौजूद विभिन्न कागजात, बैंकिंग अभिलेखों से संबंधित दस्तावेजों तथा विभागीय संचिकाओं की गहन जांच की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति एवं संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़े आरोपों की जांच के क्रम में की जा रही है।



