गोपालगंज – बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर। बिहार में 17 से 22 अगस्त 2026 तक लगाए जा रहे हैं विशेष बिजली बिल सुधार शिविर। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लगेगा शिविर। शिविर में गलत बिजली बिल, मीटर रीडिंग की समस्या, स्मार्ट प्रीपेड मीटर, नया कनेक्शन, कम वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर और अन्य बिजली संबंधी शिकायतों का कराया जा सकता है समाधान।



