Miss Universe India 2026: केरल की केजिया लिज मेजो के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज, जीत के बाद हुईं भावुक

Miss Universe India 2026 Winner: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज केरल की केजिया लिज मेजो के सिर सजा है. उन्होंने अपनी खूबसूरती और इंटेलीजेंस से हर किसी को इंप्रेस किया और खिताब अपने नाम कर लिया. केजिया लीज मेजो अब इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन करेंगी.
केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीत लिया है. इसका ग्रैंड फिनाले 23 अगस्त को गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित किया गया, जो देश की सबसे बड़ी सुंदरता प्रतियोगिताओं में से एक है. इस प्रतियोगिता में देशभर से आई सुंदरियों ने अपने टैलेंट, खूबसूरती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया. केजिया ने अपनी इंटेलीजेंस, बेहतरीन पर्सनालिटी और शानदार परफॉर्मेंस से जजों का दिल जीता और मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है.
पहले और दूसरे नंबर पर कौन?
तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश इस प्रतियोगिता में पहली रनर-अप (दूसरे नंबर पर) रहीं, जबकि गुजरात की अनुश्री सातवलेकर दूसरी रनर-अप (तीसरे नंबर पर) बनीं. मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 खिताब जीतने के बाद अब केजिया लिज मेजो दुनिया की सबसे बड़े ब्यूटी कॉन्टेस्ट ‘मिस यूनिवर्स’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.