करोड़ों के फ्लैट और दो कौड़ी का ड्रेनेज सिस्टम! बारिश से गुरुग्राम फिर पानी-पानी
गुरुग्राम में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. स्कूल बसें और एम्बुलेंस जलभराव में फंसीं, जिससे बच्चों को कंधों पर उठाकर सुरक्षित स्थान तक ले जाना पड़ा.