रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी को बांधी जाएगी 12¼ फीट से अधिक लंबी राखी

रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी को बांधी जाएगी 12¼ फीट से अधिक लंबी राखी

#RakshaBandhan #VeerHanuman #HanumanJi #Chandigarh #HanumantDham #EcoFriendlyRakhi

चंडीगढ़: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर श्री हनुमंत धाम, सेक्टर-40 बी में 32 फुट ऊंची वीर हनुमान जी की प्रतिमा को बहनों द्वारा 12¼ फीट से अधिक लंबी विशेष राखी बांधी जाएगी। इस विशाल राखी को पिछले करीब 10 दिनों से बहनें मिलजुलकर तैयार कर रही हैं।

श्री हनुमंत धाम की प्रधान श्रीमती नीना तिवारी ने बताया कि यह राखी पूरी तरह इको-फ्रेंडली है। इसे तैयार करने में गत्ता, थर्माकोल, गोटा-किनारी, कागज, शीशे सहित अन्य पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस राखी के माध्यम से बहनें वीर हनुमान जी से प्रार्थना करेंगी कि वे सभी देशवासियों की रक्षा करें और उनके जीवन में सुख, शांति एवं सौभाग्य प्रदान करें।

राखी बुधवार शाम तक तैयार हो जाएगी और शुक्रवार सुबह 11:15 बजे विधिवत रूप से वीर हनुमान जी को बांधी जाएगी।

इस विशेष राखी को तैयार करने में मंच के सदस्य पाल शर्मा, उषा सिंगला, सुदर्शन, सरला चावला, कुमुद, अलका जोशी, दीप्ति, सुशीला, दर्शना, उर्मिल, कंचन, राज कालिया, बबली सहित अन्य बहनों ने सहयोग किया।

Leave a Comment

और पढ़ें