Live: पटना में बैरिकेड्स तोड़ CM आवास की ओर बढ़ रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने, निगेटिव मार्किंग खत्म करने और एकल परीक्षा लागू करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है. हजारों छात्र सीएम आवास की ओर मार्च कर रहे हैं. डाक बंगला चौराहे के पास प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए.



