गोपालगंज सदर अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन की अनुपलब्धता की गंभीर समस्या को लेकर बरौली के विधायक मंजीत सिंह ने प्रबंध निदेशक, बिहार चिकित्सा सेवाएँ एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (BMSICL), स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार से मुलाकात कर उन्हें इस गंभीर समस्या से अवगत कराया था।

हर्ष की बात है कि हमारे पत्र पर विभाग ने संज्ञान लेते हुए गोपालगंज स्वास्थ्य विभाग को एंटी रैबीज इंजेक्शन की 2400 डोज उपलब्ध कराई है।
जिससे सदर अस्पताल, गोपालगंज में एंटी रैबीज इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगा। साथ ही बरौली, मांझा, सहित जिले के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी इस आवश्यक जीवनरक्षक इंजेक्शन की उपलब्धता सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जा रहा है।
जनता से जुड़े हर गंभीर विषय को संबंधित विभाग एवं सरकार के समक्ष उठाना और उसके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना हमारी प्राथमिकता है।



