बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एनएच 327ई पर देर रात तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क किनारे कीर्तन कर रहे 6 लोगों को कुचल दिया.
#supaulbihar #Supaul #SupaulNews

इसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया है.
ग्रामीणों ने बताया कि कटैया चौक पर हनुमान मंदिर के आगे कीर्तन का आयोजन किया गया था. लोग सड़क किनारे कीर्तन कर रहे थे, इसी दौरान पिपरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचल दिया.



