माँझा प्रखंड के गौसिया ग्राम पंचायत में आज नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के संभावित प्रभाव को देखते हुए स्थिति का जायजा बरौली के विधायक मंजीत सिंह ने लिया और बचाव एवं राहत की तैयारियों का निरीक्षण किया।

नेपाल में प्राकृतिक आपदा की सूचना मिलते ही, पटना से तत्काल लौटकर अपनों के बीच पहुँचा हूँ। रात भर ऐसे सभी संवेदनशील स्थलों का लगातार निरीक्षण कर प्रशासन के साथ तैयारियों का निगरानी करूंगा।
मैं क्षेत्रवासियों से आग्रह करता हूँ कि सतर्क रहें, लेकिन बिल्कुल न घबराएँ।
जिला प्रशासन एवं सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें तथा किसी भी अफवाह या अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें।



