गोपालगंज :- महावीरी झंडा जुलूस को लेकर आज रात बिजली आपूर्ति रहेगी बंद। रात 11:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक या जुलूस समाप्ति तक हजियापुर और आरआर पावर हाउस से संचालित टाउन-1, टाउन-2, टाउन-3, टाउन-4 और टाउन-5 फीडरों की बिजली आपूर्ति रहेगी बंद। जिन ग्रामीण क्षेत्रों से जुलूस निकलेगा, वहां संबंधित फीडर की बिजली भी अस्थायी रूप से बंद रहेगी। लोग आवश्यक कार्य और पानी का भंडारण पहले से सुनिश्चित कर लें।
#Gopalganj#GopalganjNews#gopalganj_bihar#gopalganj_district



