रक्षाबंधन पर दिखा शुभमन गिल का स्वैग! बहन शहनील से बंधवाई राखी, 65 लाख की लग्जरी घड़ी ने लूटी महफिल

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के बंधन को और भी मजबूत करता है. भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने भी अपनी बहन शहनील के साथ इस खास दिन को बड़े ही प्यार से मनाया. हाल ही में शहनील ने शुभमन की कलाई पर राखी बांधते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिससे फैन्स को उनके इस घरेलू सेलिब्रेशन की झलक देखने को मिली.

एक तरफ भाई-बहन के इस प्यारे से पल ने सबका दिल जीतने का काम किया. वहीं शुभमन गिल की कलाई पर बंधी एक और चीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दरअसल, इस फेस्टिव मौके पर शुभमन ने एक बेहद लग्जरी घड़ी पहन रखी थी. यह ओडेमार पिगे ब्रांड की रॉयल ओक क्रोनोग्रॉफ वॉच थी.

यह घड़ी अपने खास ऑक्टागोनल बेज़ेल और प्रीमियम स्पोर्टी लुक के लिए दुनिया भर में मशहूर है. रिपोर्ट्स की मानें तो शुभमन की कलाई पर सजी इस धांसू घड़ी की कीमत 65 लाख रुपये से भी ज्यादा है. राखी के इस सिंपल और स्वीट मौके पर गिल का यह लग्जरी टच फैन्स को काफी पसंद आ रहा है.

अपने-अपने फील्ड में छा रहे हैं भाई-बहन

गिल भाई-बहन के लिए यह समय करियर के लिहाज से काफी शानदार चल रहा है. एक तरफ शुभमन गिल क्रिकेट के मैदान पर लगातार अपनी चमक बिखेर रहे हैं. आईपीएल में गुजरात टाइटंस (GT) की कप्तानी करने वाले गिल का हौसला बढ़ाने के लिए कई बार स्टैंड में शहनील को देखा गया है. इसके अलावा भी कई मौके पर दोनों भाई-बहन को एक साथ देखा जाता रहा है.

करण जौहर होस्टेड ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 एक जबरदस्त माइंड गेम है. इसमें कंटेस्टेंट्स ‘इनोसेंट्स’ और ‘ट्रेटर्स’ नाम के दो गुटों में बंटे होते हैं. खेल का सीधा सा फंडा ‘इनोसेंट्स’ को अपने बीच छिपे गद्दारों (ट्रेटर्स) को ढूंढकर बेनकाब करना है, जबकि ‘ट्रेटर्स’ को अपनी पहचान छिपाते हुए बड़ी ही चालाकी से ‘इनोसेंट्स’ को गेम से बाहर करना है.

Leave a Comment

और पढ़ें