नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने हजारों जिंदगियां उजाड़ दी. 1344 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. हालांकि, इस तबाही के बीच नुवाकोट से एक अच्छी खबर आई है. बिदुर में 10 दिनों से मलबे में दबी एक 60 वर्षीय महिला को जिंदा बाहर निकाला गया.

अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के नुवाकोट के बिदुर शहर में आई भीषण बाढ़ में एक चार मंजिला घर की सबसे ऊपरी मंजिल से एक 60 वर्षीय महिला को जिंदा बाहर निकाला. करीब 10 दिनों से वह यहां दबी हुई थी. महिला की पहचान चंद्रिका श्रेष्ठ के तौर पर हुई है. उनकी उम्र 60 वर्ष है.
आपदा के बीच जब चंद्रिका का पता नहीं चला तो उनके परिवार वालों ने उन्हें मृत मान लिया. यहां तक कि, चंद्रिका के परिवार ने उनका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार तक कर दिया था.
#Nepal #NepalFloods #FloodTragedy #FloodRescue



