गोपालगंज ब्रेकिंग: थावे मंदिर में पार्किंग वसूली के नाम पर रंगदारी, ठेकेदार समेत दो पर FIR दर्ज
गोपालगंज:
प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर परिसर में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली और रंगदारी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

थावे थानाध्यक्ष के निर्देश पर इस मामले में ठेकेदार सहित दो लोगों के खिलाफ थावे थाना कांड संख्या- 991/26 दर्ज कर ली गई है।
मुख्य बिंदु:
* घटनास्थल: थावे मंदिर परिसर, गोपालगंज।
* आरोप: पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली और रंगदारी।
* नामजद आरोपी:
* बंदोबस्तधारी (गजाधर टोला निवासी)
* अजय कुमार राम (विदेशी टोला, थाना थावे, जिला गोपालगंज – वायरल वीडियो में नजर आए व्यक्ति)
पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।



