इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में जर्जर मकान को तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. मकान का हिस्सा अचानक गिरने से तीन महिलाओं की मौके पर मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि चार लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है. मलबे में अभी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है