सीवान: वज्रपात से दो युवकों की मौत, दो घायल

सीवान। दरबेसपुर गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। मृतकों की पहचान प्रिंस यादव और बंधु यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि चारों युवक बारिश के दौरान मवेशी बांधने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सभी इसकी चपेट में आ गए। हादसे में प्रिंस यादव और बंधु यादव की मौत हो गई, जबकि सोनू और अशोक यादव घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#Siwan #SiwanNews #सीवान #वज्रपात #आकाशीयबिजली #BiharNews



