गोपालगंज :-ग्रामीणों से फिंगर मशीन पर अंगूठा लगवाकर उनके बैंक खाते से राशि निकासी की कथित योजना की सूचना मिलने पर पत्रकार एजाज अली मौके पर पहुंचे। आरोप है कि मामले की जानकारी जुटाकर खबर बनाने के दौरान वार्ड सदस्य सहाबुदीन और उनके परिवार के सदस्यों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले बैकुंठपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर बैकुंठपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के आशाखैरा गांव की है।डिजिटल मीडिया के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से अभिलंब गिरफ्तारी की मांग की है।




