7 फिदायीन हमलावर, दो ब्लास्ट, टारगेट पर नमाजी, PAK में अब तक 23 मौतें

पाकिस्तान के कोहट में धमाके के बाद पुलिस लाइन परिसर के भीतर हथियारबंद हमलावरों और सुरक्षा बलों के बीच गोलियां चलने लगीं. दरअसल धमाके के बाद ही कुल सात सशस्त्र हमलावर परिसर में घुस गए थे. इसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पाकिस्तान का दावा है कि सभी 7 हमलावरों को मार गिराया गया है.



