🚨गोपालगंज में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंक

गोपालगंज शहर के श्याम सिनेमा रोड से रविवार को एक NEET छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव उसके कमरे से बरामद किया गया।
प्रारंभिक तौर पर घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मौत के वास्तविक कारण का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
#Gopalganj #GopalganjNews #BiharNews #BreakingNews #NEET #BiharPolice #MirganjBihar



