यूपी में आगामी चुनाव से पहले ‘इंडिया’ गठबंधन के घटकों में रार बढ़ गई है. अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पलटवार कर कन्नौज-इटावा जाने की चेतावनी दी. सपा ने इसे भाजपा के दमन के खिलाफ लड़ाई बताया, तो वहीं भाजपा ने इसे हताश गठबंधन की आपसी ललकार करार दिया है.