बैकुण्ठपुर में BDO ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, पीड़ितों तक पहुंचाई राहत सामग्री

गोपालगंज के बैकुण्ठपुर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी नंद किशोर साह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने प्रभावित गांवों में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और बाढ़पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली।
मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनीशंकर दास भी मौजूद रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधि ने मिलकर प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था का जायजा लिया।
बाढ़पीड़ितों के बीच पानी, बिस्किट और अन्य जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि इस मुश्किल समय में लोगों को तत्काल राहत मिल सके।
वहीं, बीडीओ नंद किशोर साह ने संबंधित कर्मियों को प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखने और जरूरतमंद लोगों तक समय पर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
बाढ़ के बीच प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की टीम लगातार प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों की मदद में जुटी हुई है।



