पटना की पावन धरती पर बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने किए माँ बड़ी पटनदेवी के दर्शन, आरती में हुईं शामिल
पटना:

हिन्दी फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री यामी गौतम ने आज पटना के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध श्री बड़ी पटनदेवी मंदिर पहुंचकर माँ बड़ी पटनदेवी के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में माता की आरती में भी हिस्सा लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में अभिनेत्री को देखकर स्थानीय लोगों और प्रशंसकों में काफ़ी उत्साह देखने को मिला। मंदिर समिति और पुजारियों द्वारा यामी गौतम का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।
माँ बड़ी पटनदेवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण और जाग्रत शक्तिपीठ है, जहाँ देश-विदेश से श्रद्धालु और मशहूर हस्तियां माता के दरबार में अपनी हाजिरी लगाने पहुंचते हैं।
#51shaktipeeth #patandevi #mandir #jaimatadi #matarani #hindutemple #YamiGautam #PatnaNews



