बाढ़ में लापरवाही करने पर बिहार के जल संसाधन विभाग का एक्शन, 7 अभियंता निलंबित; मुख्य अभियंता पर भी विभागीय जांच
पटना: नेपाल और उत्तर प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी में आई भीषण बाढ़ के दौरान तटबंधों की सुरक्षा और आकस्मिक कार्रवाई में कमी बरतने वाले अभियंताओं पर जल संसाधन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू की है. स्थल निरीक्षण और प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर विभाग ने कुल 8 अभियंताओं के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही शुरू करने का निर्णय लिया है.
7 अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबित
विभाग ने 7 अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है. निलंबित अभियंताओं में संतोष कुमार प्रभाकर, कार्यपालक अभियंता, छपरा; मो. साजिद इकबाल, कार्यपालक अभियंता, गोपालगंज; सुनील कुमार, सहायक अभियंता, छपरा; विनोद कुमार, सहायक अभियंता, छपरा; मो. जावेद अंसारी, सहायक अभियंता, गोपालगंज; चंद्रशेखर कुमार, कनीय अभियंता, छपरा और विकास कुमार, कनीय अभियंता, गोपालगंज शामिल हैं.


