VIDEO: छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची पुलिस से भिड़ा युवक, कीचड़ में घसीटा और फाड़ दी वर्दी

समस्तीपुर में छेड़खानी की शिकायत पर युवक को पकड़ने पहुंची डायल 112 की टीम के साथ आरोपी ने मारपीट कर दी. पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लेने के दौरान युवक भागने लगा और रोकने पर हाथापाई शुरू कर दी. मामला सड़क से कीचड़ तक पहुंच गया, जहां आरोपी ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.



