Delhi CJP Protest Live Update: जंतर-मंतर पर पहुंचने लगे प्रदर्शनकारी, कई हिरासत में… दिपके भी मुंबई से दिल्ली को रवाना

Delhi CJP Protest Live Update: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने आज 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया है. इस प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. हालांकि इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई है. राजधानी दिल्ली के कई रास्तों पर डायवर्जन है और जगह-जगह पुलिस की चेकिंग जारी है. बॉर्डर पर भी सुरक्षा बल तैनात हैं.




