अब मधेपुरा में छात्रा से दुर्व्यहार, परीक्षा देने गई छात्रा को लफंगो ने घेर कर किया बदतमीज़ी

अब मधेपुरा में छात्रा से दुर्व्यहार, परीक्षा देने गई छात्रा को लफंगो ने घेर कर किया बदतमीज़ी.!

जमुई में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का मामला अभी चर्चा में है। इसी बीच मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में स्कूल के बाहर छात्रा से मिलने पहुंचे एक युवक को कुछ युवकों द्वारा घेरने और उसके साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। घटनाक्रम का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला अपग्रेड हाई स्कूल उदा के आसपास का बताया जा रहा है।

 

हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है। वायरल वीडियो में कुछ युवक स्कूल के बाहर छात्रा और उसके साथ मौजूद युवक को घेरकर पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवक छात्रा और उसके साथ मौजूद लड़के से स्कूल के बाहर एकांत में खड़े होने को लेकर सवाल करते नजर आते हैं। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ युवक लड़के की बाइक की चाबी निकाल लेते हैं। युवक चाबी वापस मांगता है, लेकिन युवक चाबी देने से इनकार करते हुए मामले को सार्वजनिक करने की बात कहते नजर आते हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगती है। मामला धीरे-धीरे धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच जाता है। वीडियो में कुछ युवक लड़के को घेरकर उससे सवाल करते नजर आ रहे हैं। वहीं लड़का भी युवकों से उलझता दिखाई देता है। घटनाक्रम के दौरान आसपास मौजूद कुछ महिलाएं भी वहां पहुंचती हैं।

 

कुछ लोग पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम मंगलवार का है। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इलाके में इसकी चर्चा होने लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूलों के आसपास छुट्टी के समय बाहरी युवकों के घूमने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं को लेकर भी कुछ युवकों द्वारा फब्तियां कसने की शिकायतें रहती हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रधानाध्यापक बोले- स्कूल परिसर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई अपग्रेड हाई स्कूल उदा के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने स्कूल परिसर में इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। स्कूल के बाहर क्या हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वायरल वीडियो के बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि घटनाक्रम की उन्हें कोई सूचना नहीं है।

 

वायरल वीडियो के बारे में भी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर थाने में अब तक किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। बताया गया कि 21 से 23 सितंबर तक उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की गई थी। स्थानीय लोगों ने स्कूलों के आसपास निगरानी बढ़ाने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।

 

वह इस संबंध में उड़ा के सन गंज के एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो 22 सितंबर 2026 का है और वीडियो को गलत संदर्भ में सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।

 

पुलिस के मुताबिक, विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन चल रहा था। प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं विद्यालय से बाहर निकलकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान विद्यालय के बाहर सड़क पर एक युवक मोटरसाइकिल लगाकर खड़ा था। विद्यालय के कुछ नाबालिग छात्रों को संदेह हुआ कि वह किसी छात्रा से मिलने आया है। इसी बात को लेकर छात्रों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी।

 

इसी दौरान विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं भी वहां पहुंच गए और आपस में बहस होने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय के शिक्षक भी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाकर वहां से हटा दिया। पुलिस के अनुसार इस दौरान किसी प्रकार की छेड़खानी या अन्य अप्रिय घटना नहीं हुई।

 

पुलिस ने बताया कि घटना से संबंधित वीडियो को कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर गलत मंशा से प्रसारित किया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे सभी नाबालिग बच्चों को चिह्नित कर लिया गया है तथा उनके परिजनों को नोटिस दिया गया है। पुलिस ने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

इसके अलावा, वीडियो को गलत मंशा से सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी घटना से संबंधित अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा न करें और पूरे मामले की वास्तविकता जाने बिना किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें।

Leave a Comment

और पढ़ें