आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से पिटाई… दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर हमला-VIDEO

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में कुछ लोगों द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है. कुछ लोगों का एक ग्रुप पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला करता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंका और ईंट से भी हमला किया.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शनिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे जब पुलिस अधिकारी राउंड पर थे, तो गाड़ी के मालिक समेत लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया. यह घटना शनिवार की बताई जा रही है.
इस घटना में 3 पुलिस अधिकारी घायल बताए जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने इलाके के कुख्यात अपराधी सुनील उर्फ पंकज पर मुख्य हमलावर होने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि पंकज पहले से ही संगीन अपराधों समेत 5 मामलों में शामिल रहा है
घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है. वहीं, अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार जुटी हुई हैं.
बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडे लेकर पुलिस टीम पर हमला कर रहे हैं.



