इंतजार करते रह गए नकवी, जीतने के बाद भी भारतीय टीम ने नहीं ली विमेंस एशिया कप ट्रॉफी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया.



