गोपालगंज के लिए गर्व की बात!

🔴 गोपालगंज के लिए गर्व की बात!

गोपालगंज जिले के बरौली निवासी भवानी सिंह का चयन वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। अब भवानी सिंह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दक्षिण कोरिया के चुनचॉन में 16 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वह भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

 

भवानी सिंह इससे पहले चार बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं और उन्हें बिहार राज्य खेल सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गोपालगंज जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

 

भवानी सिंह को वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। 🇮🇳🥋

 

#BhavaniSingh #Taekwondo #Gopalganj #Bihar #WorldTaekwondoChampionship #TeamIndia

Leave a Comment

और पढ़ें