नई अमृत भारत ट्रेन का ऐलान, बिहार, UP, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरेगी

बिहार से गुजरात के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है. यह ट्रेन यूपी, राजस्थान के कई शहरों को भी टच करते हुए जाएगी. इसके टाइम टेबल और दिन का भी ऐलान किया जा चुका है.
रेलवे की ओर से कहा गया है कि भुज और बरौनी के बीच यह ट्रेन चलेगी और इसका टाइम टेबल और ऑपरेशन की डेट फिक्स कर दी गई है. भुज से बरौनी (ट्रेन संख्या 19427) भुज स्टेशन से शाम 17.30 बजे (5.30 बजे) रवाना होगी और सफर तय करते हुए तड़के 04.05 बजे बरौनी पहुंचेगी.
यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को भुज से चलेगी. इसी तरह बरौनी से भुज (ट्रेन संख्या 19428) यानी वापसी वाली ट्रेन बरौनी स्टेशन से रात 23:55 बजे (11:55 बजे) निकलेगी और दोपहर 13:15 बजे (1:15 बजे) भुज पहुंचेगी. यह ट्रेन बरौनी से हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी.
20 से ज्यादा स्टेशनों से होकर जाएगी
यह नई अमृत भारत एक्सप्रेस अपने 2,532 किलोमीटर लंबे सफर के दौरान चार राज्यों के कई महत्वपूर्ण शहरों और स्टेशनों को आपस में जोड़ेगी. रास्ते में ट्रेन के स्टॉपेज में स्टॉपेज में सामाख्याली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल हैं.



