नेपाल बाढ़ में इंसानियत शर्मसार, लाश से गहने चुराने का खौफनाक VIDEO वायरल

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के शवों से बालियां चुराने का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग एक महिला के शव से सोने की बालियां निकालते नजर आए. वीडियो सामने आते ही नेपाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना नेपाल की सबसे भयानक बाढ़ आपदा के बीच हुई है, जिसमें अब तक करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है.



