पंजाब में हाई-वोल्टेज ड्रामा… CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने की कोशिश, BJP नेता रवनीत बिट्टू हिरासत में

लुधियाना में आम आदमी पार्टी के बड़े कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता और पूर्व रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वे पीएयू गेट पर हाथ में टमाटर लेकर पहुंचे थे. पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान का काफिला निकलने पर उन्होंने गाड़ी पर टमाटर फेंकने की कोशिश की.



