बिहार के छपरा जिले में गंडक नदी ने एक और बांध तोड़ दिया है। पानापुर प्रखंड के सरौजा-भगवानपुर में सतजोड़ा के पास गुरुवार सुबह गंडक नदी का बांध 20 फीट से अधिक दूरी में टूटने के बाद दस से अधिक गांवों में पानी घुस गया है।

बुधवार रात से छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर रेवा से नए बाईपास और कारगिल चौक से फुलवरिया नहर तक तीन से चार फीट पानी बह रहा है। आवागमन बाधित होने के साथ मकेर बाजार में भी पानी घुस गया है।

बाढ़ के पानी ने छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 को अपनी चपेट में ले लिया है। रेवा पुल से नए बाईपास तक और कारगिल चौक से फुलवरिया नहर तक सड़क पर तीन से चार फीट पानी की तेज धार बह रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें