बिहार: मुंगेर के इंजीनियर कॉलेज में बिगड़ी 50 से ज्यादा छात्रों की तबीयत, 25 को कराया गया भर्ती

मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को अचानक करीब 50 छात्र-छात्राओं और कर्मियों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया. पेट दर्द, उल्टी और सिरदर्द की शिकायत के बाद करीब 25 छात्रों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. 17 सितंबर को हुई विश्वकर्मा पूजा के प्रसाद को फूड पॉइजनिंग की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है. कॉलेज प्रबंधन ने जांच के लिए टीम गठित की है.



