बिहार में नाबालिग लड़कियों से बदसलूकी मामले में एक और मंत्री का अजीबोगरीब बयान सुनिए

बिहार में नाबालिगों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर पूरे देश में उबाल है. जमुई के बाद समस्तीपुर से भी रील्स बना रही नाबालिग के साथ मनचलों द्वारा छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने से सनसनी मच गई. वहीं इस शर्मनाक घटना को लेकर बिहार सरकार के मंत्री का अजीबोगरीब बयान आया है. इससे पहले मंत्री श्रवण कुमार ने जमुई मामले को छिटपुट घटना कहा था.

 

अशोक चौधरी का अजीबोगरीब बयान

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं पर कहा कि अमेरिका हमसे बहुत ज्यादा विकसित देश है वहां भी घटना होती है. घटना कहां नहीं होती है, घटना तो अमेरिका में भी होती है, जापान में भी होती है, अमेरिका में घटना नहीं हो रही है? सरकार किसी भी अपराधी को बचाना नहीं चाहती है. जानना ये जरूरी है कि क्या कार्रवाई हो रही है. क्या सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है? आधी आबादी, हमारी बच्चियों को पता है सरकार कैसे तुरंत एक्शन ले रही है. उनका मनोबल नहीं गिरा है.

Leave a Comment

और पढ़ें