बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह बैकुंठपुर विधायक श्री मिथिलेश तिवारी  ने आज सत्तरघाट पुल क्षेत्र का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह बैकुंठपुर विधायक श्री मिथिलेश तिवारी  ने आज सत्तरघाट पुल क्षेत्र का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।

गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान गोपालगंज सदर-2 के डीएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। पुल की स्थिति, आवागमन, जलस्तर और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर मौके पर स्थिति को समझा गया तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से बातचीत की गई।

सत्तरघाट पुल गोपालगंज के साथ-साथ सारण और पूर्वी चंपारण क्षेत्र के बीच महत्वपूर्ण संपर्क का माध्यम है। ऐसे समय में जब गंडक के जलस्तर को लेकर लगातार निगरानी की जरूरत है, मौके पर स्थिति का जायजा लेना और प्रशासन के साथ समन्वय करना महत्वपूर्ण है।

जनहित में स्थिति पर लगातार नजर और आवश्यक कदम उठाने को लेकर प्रशासन सक्रिय है।

 

#सत्तरघाटपुल #गोपालगंज #बैकुंठपुर #मिथिलेशतिवारी #गंडकनदी #बाढ़ #जलस्तर #गोपालगंजन्यूज #बिहारन्यूज #सारण #चंपारण #BiharNews #GopalganjNews #SattarGhat

Leave a Comment

और पढ़ें